ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Nomura ने भारतीय रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को लेकर एक महत्वपूर्ण रिपोर्ट जारी की है। ब्रोकरेज ने सेक्टर की दो प्रमुख कंपनियों Acme Solar Holdings और NTPC Green Energy पर अपनी कवरेज शुरू की है। नोमुरा का मानना है कि भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में इस समय एक बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। अब केवल सोलर या विंड एनर्जी क्षमता बढ़ाना ही काफी नहीं है, बल्कि ग्रिड में बिजली की सही सप्लाई बनाए रखने के लिए एनर्जी स्टोरेज तकनीक बेहद जरूरी होती जा रही है।
इसी थीम और सेक्टर आउटलुक के आधार पर नोमुरा ने Acme Solar Holdings पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और इसके लिए ₹505 का टारगेट प्राइस तय किया है। यह 19 अक्टूबर 2026 के शेयर प्राइस ₹418 से लगभग 21% के अपसाइड पोटेंशियल को दर्शाता है। दूसरी तरफ, ब्रोकरेज ने सरकारी क्षेत्र की कंपनी NTPC Green Energy को ‘Neutral’ रेटिंग दी है। इसके लिए ₹100 का टारगेट प्राइस दिया गया है, जो कि ₹88 के मौजूदा मार्केट प्राइस से करीब 14% ज्यादा है।
Acme Solar Holdings
नोमुरा ने Acme Solar पर ‘Buy’ कॉल देते हुए इसे 10.2x Estimated December 2028 EV/EBITDA वैल्युएशन पर आंका है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY26 से FY29 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 66% CAGR और एबिटा (EBITDA) 65% CAGR की दर से बढ़ सकता है। कंपनी के बेहतर भविष्य के पीछे ब्रोकरेज ने मुख्य रूप से तीन बड़े कारण बताए हैं।
पहला प्रमुख कारण है कंपनी का FDRE यानी फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित करना। यह प्रोजेक्ट्स रिन्यूएबल जनरेशन को एनर्जी स्टोरेज के साथ जोड़ते हैं, जिससे ग्रिड को चौबीसों घंटे बिना किसी रुकावट के बिजली दी जा सकती है। इससे कंपनी का RoE बेहतर होने की संभावना है।
दूसरा कारण है BESS की गिरती कीमतें। घटती कीमतों से प्रोजेक्ट इकोनॉमिक्स में सुधार हो रहा है। Acme Solar का लक्ष्य 25 GWh की बैटरी स्टोरेज क्षमता स्थापित करना है। शुरुआती कमीशनिंग से कंपनी को मर्चेंट और शॉर्ट-टर्म पावर मार्केट में भी बड़ा फायदा उठाने का मौका मिल सकता है।
तीसरा कारण है कंपनी का मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन। Acme Solar के पास कुल 8.4 GW का पोर्टफोलियो है, जिसमें से 5.4 GW अभी एग्जीक्यूशन चरण में है। कंपनी ने पहले ही 4.3 GW क्षमता के लिए PPA साइन कर रखे हैं, जो भविष्य में रेवेन्यू विजिबिलिटी को बेहद मजबूत बनाते हैं।
NTPC Green Energy
नोमुरा ने NTPC Green Energy के लिए अपनी कवरेज ‘Neutral’ रेटिंग से शुरू की है। कंपनी का वैल्युएशन 13.3x Estimated December 2028 EV/EBITDA पर रखा गया है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26 से FY29 के दौरान NTPC Green का रेवेन्यू 74% CAGR और EBITDA 72% CAGR से बढ़ सकता है।
NTPC Green की सबसे बड़ी ताकत इसकी 16 GW की विशाल अवार्डेड कैपेसिटी पाइपलाइन और सार्वजनिक क्षेत्र की अन्य दिग्गज कंपनियों व राज्य सरकारों के साथ हुए समझौते हैं। इसके अलावा, NTPC की रिन्यूएबल यूनिट होने के नाते इसे सरकारी बैकअप (Sovereign Backing) हासिल है। इसका सीधा फायदा कंपनी को बेहद कम ब्याज दर यानी लोअर कॉस्ट ऑफ डेट के रूप में मिलता है, जो प्राइवेट सेक्टर की अन्य कंपनियों के मुकाबले एक बड़ा एडवांटेज है।
कंपनी अपनी विस्तार योजना के तहत 34 GWh की बैटरी स्टोरेज क्षमता लगाने और पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट्स हासिल करने पर काम कर रही है। हालांकि, इन सभी सकारात्मक पहलुओं के बावजूद नोमुरा ने कुछ सावधानियां जताई हैं। ब्रोकरेज का मानना है कि ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर में देरी और नेटवर्क की सीमित उपलब्धता के कारण प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन में समय लग सकता है। इसी जोखिम को ध्यान में रखते हुए नोमुरा ने कंपनी के मैनेजमेंट गाइडेंस से थोड़े कम कैपेसिटी एडिशन का अनुमान लगाया है।
Read More: 7 महीने में 140% से ज्यादा उछला Penny Stock, शेयर का भाव पहुंचा ₹19 के पार
Acme Solar vs NTPC Green Energy
नोमुरा का Acme Solar और NTPC Green Energy पर अलग-अलग रुख यह साफ दिखाता है कि रिन्यूएबल सेक्टर में केवल बड़े आंकड़े काफी नहीं हैं। Acme Solar की ‘Buy’ रेटिंग इसके तेजी से बढ़ते स्टोरेज प्रोजेक्ट्स, आकर्षक वैल्युएशन और एक पारंपरिक सोलर कंपनी से ऑल-वेदर पावर प्रोवाइडर बनने के बदलाव को दर्शाती है।
वहीं NTPC Green Energy की ‘Neutral’ रेटिंग यह संकेत देती है कि कंपनी के पास ग्रोथ के शानदार मौके जरूर हैं, लेकिन ट्रांसमिशन नेटवर्क की सीमाओं के कारण शॉर्ट-टर्म में प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन प्रभावित हो सकता है। रिन्यूएबल सेक्टर के निवेशकों के लिए यह रिपोर्ट यह समझने में मदद करती है कि भविष्य की ग्रोथ सिर्फ पावर कैपेसिटी बढ़ाने में नहीं, बल्कि सही समय पर बिजली स्टोर और डिलीवर करने की क्षमता में छिपी है।
Disclaimer: यह आर्टिकल केवल जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से लिखा गया है, और इसे किसी भी प्रकार की वित्तीय या निवेश संबंधी सलाह ना माने। हम SEBI-Registered Investment Advisor नहीं हैं, इसलिए निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय ज़रूर लें।।.
